City NewsRegional

हरियाणा: यमुना नदी में पिछले 6 दिनों में चार लोगों के शव मिले, दहशत का माहौल

हरियाणा में यमुना नदी में लगातार 6 दिनों से शव मिल रहे हैं जिसकी वजह से वहां के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शवों के पहचान के लिए यूपी, फरीदाबाद और दिल्ली के थानों में सूचना दे दी गई है लेकिन उसके बाद भी इनकी पहचान नहीं हो पाई है।

घटना पलवल जिले के गांव बिल्लौचपुर गांव की है। गांव के पास ही यमुना नदी है। बीते 6 दिनों में यमुना नदी में अब तक 4 शव मिले चुके हैं जिनमे से एक ही  की पहचान हो पाई है जो कि यूपी के गांव हसनपुर बागपत का रहने वाला था और उसके हाथ पैर कटे हुए थे। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव बिल्लौचपुर के पास यमुना नदी में पिछले 6 दिनों से लगातार अज्ञात शव मिल रहे हैं। एक दिन दो शव मिले जिनकी पहचान कराने के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया था। लेकिन 72 घंटे बाद भी उनकी पहचान नहीं हो पाई जिसके बाद पुलिस ने करुणामई संस्था के सहयोग से उनका अंतिम संस्कार करा दिया।

उसके बाद तीसरा शव मिला जिसके हाथ पैर कटे हुए थे। शख्स की पहचान जेब में रखे आधार कार्ड से की गई। उसकी पहचान बागपत के हसनपुर गांव में रहने वाले नरेंदर रूप में हुई है। यही नहीं उसके बाद फिर एक और शव उसी जगह से बरामद हुआ जहां से पहले तीन शव मिले थे। लेकिन इन शवों के पास से कुछ नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक जो भी शव मिले हैं यह सभी हत्या के मामले की तरफ इशारा कर रहे हैं। सभी के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH