रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए किफायती प्रीपेड प्लान पेश किया है। कंपनी ने खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखते हुए ‘यूथ एंड गेमिंग प्लान’ लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 61GB तक डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई OTT ऐप्स का एक्सेस दिया जा रहा है।
जियो के इस नए प्लान की कीमत 459 रुपये रखी गई है। इसमें रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS मिलते हैं। साथ ही कंपनी 5GB अतिरिक्त डेटा भी दे रही है, जिससे कुल डेटा 61GB हो जाता है। इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ भी शामिल है।
5G स्मार्टफोन यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा। इसके अलावा, यूजर्स को Jio Games, FanCode, Snapchat+, JioTV और Jio AI Cloud जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी दिया जा रहा है। साथ ही Jio Hotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन और 18 महीने के लिए Google Gemini Pro के साथ 5000GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा।
इसके अलावा जियो का 445 रुपये वाला एक और 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान भी मौजूद है। इसमें रोजाना 2GB डेटा के हिसाब से कुल 56GB डेटा मिलता है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा दी जाती है, जबकि 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलता है।
OTT बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में Sony LIV, Zee5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, FanCode, JioTV और Jio AI Cloud जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। साथ ही Jio Hotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन और Google Gemini Pro की सुविधा भी शामिल है।




