RegionalTop News

हथियार प्रदर्शन मामले में अनंत सिंह को राहत, 30 मई तक गिरफ्तारी पर रोक

अनंत सिंह को हथियार प्रदर्शन मामले में बड़ी राहत मिली है। Gopalganj की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए 30 मई तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अब मामले में अगली सुनवाई 30 मई को होगी। यह मामला गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में आयोजित एक उपनयन कार्यक्रम से जुड़ा है। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान विधायक की मौजूदगी में खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किया गया और अश्लील नृत्य हुआ। इस मामले में पुलिस ने अनंत सिंह समेत भोजपुरी कलाकार Gunjan Singh और कुल 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

मामला सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इसकी काफी चर्चा हुई थी। अब अदालत से मिली राहत के बाद अनंत सिंह को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत मिल गई है। बिहार की राजनीति में अनंत सिंह लंबे समय से चर्चित चेहरा रहे हैं। अपने बेबाक बयानों और दबंग छवि के कारण वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने मोकामा सीट से जीत दर्ज की थी।

इससे पहले दुलारचंद हत्याकांड में भी अनंत सिंह जेल जा चुके हैं और बाद में जमानत पर बाहर आए थे। वर्ष 2022 में जेल जाने के दौरान उनकी पत्नी नीलम देवी ने मोकामा सीट से चुनाव जीतकर राजनीतिक पकड़ बनाए रखी थी। नितीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी अनंत सिंह काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने कहा था कि यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। राजनीतिक गलियारों में अनंत सिंह को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH