RegionalTop News

झारखंड की वरिष्ठ हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

रांची। झारखंड की जानी-मानी हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का रविवार को रांची के पारस अस्पताल में निधन हो गया। शुक्रवार को उन्हें पैरालिसिस का अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से राज्य और देश के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिमा बरवा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा,”झारखंड समेत देश को कई प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाली कोच प्रतिमा बरवा जी का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है। जीवन के संघर्षों से लड़ते हुए उन्होंने जो मुकाम हासिल किया, वह आज झारखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा है। उनका जाना राज्य और देश के हॉकी जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।”

प्रतिमा बरवा ने झारखंड महिला हॉकी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वर्तमान में वह खूंटी स्थित आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र में प्रमुख कोच के रूप में कार्यरत थीं। इससे पहले वे सिमडेगा में भी कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल चुकी थीं। उनके प्रशिक्षण में कई महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH