NationalRegionalTop News

दाऊद गैंग से मिली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को धमकी, कहा- जल्द होगी तुम्हारी हत्या

नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताया है. साध्वी प्रज्ञा ने धमकी वाले फोन कॉल की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

बता दें कि शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे साध्वी के पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारी हत्या होने वाली है, इसलिए पहले से ही सूचित किया जा रहा है। जब साध्वी प्रज्ञा ने उस व्यक्ति से पूछा कि वह उसे क्यों मारना चाहता है, तो उसने कहा कि यह जल्द ही पता चल जाएगा।

इस पर जब साध्वी ने उससे कहा कि मैं जब मर जाऊंगी तो पता कैसे चलेगा। तुम तो मेरी हत्या कर दोगे। तुम मुझे पहले ही इस बारे में बताओ। इस पर आरोपी ने कहा मुस्लिमों पर जहर उगलना, मुसलमानों को निशाना बनाना और मुसलमान से नफरत करना। हम तुम्हें नहीं छोड़ेंगे जब हमारा आदमी मारेगा तो वो सामने आगर बताएगा। इस बात पर साध्‍वी ने घबराये बिना चुनौती देते हुए कहा- हिम्‍मत है तो सामने आकर दिखा। धमकी का ये वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

साध्वी प्रज्ञा ने धमकी वाले कॉल की जानकारी पुलिस को दी है और फोन कॉल की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई है. व्यक्ति ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताया है और कहा कि ‘तुम्हारी हत्या होने वाली है। इसलिए बोल दिया.’ साध्वी प्रज्ञा की तरफ से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा को सांसद बनने के बाद से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH