EntertainmentSports

पृथ्वी शॉ प् हमला करने के आरोप में सपा गिल गिरफ्तार, निरहुआ और रवि किशन के साथ कर चुकी है काम

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर हमला करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवती की पहचान सपना गिल नाम से की गई है। यह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन और दिनेश लाल यादव के साथ काम कर चुकी है। यह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है, इंस्टाग्राम पर सपना के 2,19,000 फॉलोअर्स हैं। यह मूलतः चंडीगढ़ की रहने वाली है और फिलहाल मुम्बई में रह रही है।

बताया जा रहा है कि गिल और उनके दोस्त ने शॉ के साथ सेल्फी मांगी थी। पुलिस के अनुसार, शुरू में उनके अनुरोधों पर विचार करने के बाद, शॉ ने उन्हें जाने को कहा, और बाद में एक सुरक्षा गार्ड ने गिल और उसके दोस्त को परिसर छोड़ने के लिए कहा।

यह विवाद एक फाइव स्टार होटल के परिसर में हुआ और बाद में जब पृथ्वी होटल से जाने लगे तो सपना और उसके दोस्त ने उनकी कार का पीछा किया, उन्हें ओशिवारा के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर रोका और विंडशील्ड तोड़ दिया। पुलिस में फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की। मुंबई पुलिस ने अब सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH