NationalTop News

पश्चिम बंगाल में सनसनीखेज वारदात, शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में बुधवार देर शाम  भाजपा नेता Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मध्यमग्राम इलाके के डोहरिया मोड़ के पास हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोका और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली उनके सीने में लगी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हमले में एक सुरक्षा कर्मी के घायल होने की भी खबर है। वहीं, कार में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ पिछले करीब पांच वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और हालिया चुनावी गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है और मामले को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी की गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH