

रांझणा (Raanjhanaa)
सोनम कपूर, धनुष और अभय देओल की फिल्म ‘रांझणा’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। धनुष की भूमिका पहले शाहिद को ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने इसे मना कर दिया। शाहिद उस वक्त ‘आर राजकुमार’ कर रहे थे जिस वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया।
रॉकस्टार (Rockstar)
‘रॉकस्टार’ सबसे पहले शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी। हालांकि इस फिल्म की जगह उन्होंने ‘जब वी मेट’ को चुना था। हालांकि ये फिल्म भी अपने टाइम की हिट रही थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था।
रंग दे बसंती (Rang De Basanti)
शाहिद को रंग दे बसंती में करण सिंघानिया का रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था। दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया था और इसे कई अवॉर्ड्स भी मिले थे। एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद ने बताया कि उन्हें रंग दे बसंती न करने का पछतावा है।
शुद्ध देसी रोमांस (Shuddh Desi Romance)
शाहिद कपूर को मनीष शर्मा की रोमांटिक-कॉमेडी शुद्ध देसी रोमांस में देखना दिलचस्प होता। फिल्म ने न केवल बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, बल्कि समीक्षकों द्वारा भी इसे खूब सराहा गया था। शाहिद ने इस फिल्म को ठुकराने का कारण नहीं बताया।