Entertainment

शाहरुख खान मुझे स्पर्म दें, मैं भी आर्यन और अबराम जैसा बेटा चाहती हूं: राखी सावंत

नई दिल्ली। ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने ऐसा बयान दिया है जिससे सबके होश उड़ गए हैं। राखी सावंत ने कहा कि वो बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बच्चे की मां बनना चाहती हैं। राखी ने मां बनने की इच्छा जाहिर की है, साथ ही उन्हें ऐसा-वैसा नहीं बल्कि आर्यन खान जैसा बेटा चाहिए।

सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो चर्चा में आया है। एक्ट्रेस व्हाइट शिमर साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इंटरव्यू में राखी कहती हैं, ‘मैं किसी का भी स्पर्म ले सकती हूं और अपने बच्चे कर सकती हूं।

मीडिया के सवाल पूछने पर कि वो किस स्टार को अपने बच्चे का बाप बनाना चाहेंगी. इस पर राखी कहती हैं…‘शाहरुख! अगर वो मुझे अपना स्पर्म दे सकते हैं और मैं सरोगेट मदर बन सकती हूं। उनके तीनों बच्चे कितने प्यारे हैं। मैं भी आर्यन खान जैसा बेटा चाहती हूं..”राखी सावंत का ये वीडियो सोशल पर सनसनी मचा रहा है। इस वीडियो के ट्रोल्स उनके पीछे पड़ गए हैं।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH