(न्यूज़ जर्नलिस्ट अंकित कुमार गोयल)
कुकू चैनल की बहुप्रतीक्षित वर्टिकल सीरीज “टशन वाला टीचर” Tussan Wala Teacher की शूटिंग आज भोपाल के नाथूखेड़ा में सफलतापूर्वक पूरी हो गई। क्वालिटी ऑफ कंटेंट के बैनर तले बनी इस सीरीज़ को लेकर सेट पर सुबह से ही उत्साह का माहौल था। शूट के आखिरी दिन पूरी टीम ने एकजुट होकर काम किया।
टीम और क्रू का विशेष योगदान
इस सीरीज के प्रोड्यूसर प्रशांत पाल हैं, जिन्होंने प्रोजेक्ट को शुरू से लीड किया। निर्देशन की कमान प्रतीक श्रीवास्तव ने संभाली और उनके विज़न ने कहानी को अलग पहचान दी। कैमरे के पीछे डीओपी प्रदीप एम गुप्ता ने हर फ्रेम को बारीकी से कैप्चर किया। कास्टिंग डायरेक्टर फुरकान भी पूरे शेड्यूल में सेट पर मौजूद रहे और कलाकारों का चयन उनकी मेहनत दिखाता है।
कलाकारों ने खूब जमाया रंग
शूट के दौरान अभिनेता मनीष सोनी आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने पिता के किरदार को इतनी गहराई और सच्चाई से निभाया कि सेट पर मौजूद यूनिट के हर सदस्य ने उनकी तारीफ की। मनीष सोनी ने अपने संवाद अदायगी और हाव-भाव से चरित्र में पूरी तरह जान फूंक दी। टीम का मानना है कि उनका यह किरदार लंबे समय तक दर्शकों को याद रहेगा।
कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री ने शूट को बनाया यादगार, सीन हुए दमदार
उनके साथ साथी कलाकार आलोक कच्छ, मैडम शोभा चटर्जी, रवि चौहान, स्वाति जोशी, दीप्ति जयसवार,संजय गंगवानी और रोहित मोदी जी ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं। सभी कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री शूट के दौरान साफ नज़र आई, जिससे सीन और भी प्रभावी बन गए।
क्या है खास सीरीज मैं
“टशन वाला टीचर” को खासतौर पर कुकू चैनल के वर्टिकल फॉर्मेट के दर्शकों के लिए तैयार किया जा रहा है। मेकर्स के अनुसार, सीरीज़ में ड्रामा, इमोशन और टशन का परफेक्ट मिक्स देखने को मिलेगा। कहानी आज के दौर के रिश्तों और एक टीचर के संघर्ष को नए अंदाज़ में पेश करेगी। सीरीज़ की रिलीज डेट और ट्रेलर की घोषणा जल्द ही कुकू चैनल के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर की जाएगी।










