Uttar Pradesh

विश्व मच्छर दिवस पर सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन विद्यालय द्वारा बच्चों को किया गया जागरूक

जिला स्वास्थ्य समिति,गोदरेज फैमिली हेल्थ इंडिया एंबेड प्रोग्राम के सहयोग से संचालित परियोजना के अंतर्गत अंबेडकर नगर वार्ड के सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन विद्यालय द्वारा विश्व मच्छर दिवस मनाया गया। छात्र छात्राओं को संचारी रोगों के तहत डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के बारे में बताया गया कि घरों के आसपास जल संग्रह न होने दें और घर में रखे पानी की नियमित निकासी करें। हर हफ्ते घर में रखे पानी को बदलते रहना चाहिए। छत पर रखी टंकी को ढँककर रखें। कूलर को साफ और सूखे में रखें। डेंगू मच्छर के लार्वा के अंडे एक साल तक बिना पानी के संपर्क में आने पर लार्वा परिवर्तित हो जाते हैं। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है।

बीसीसीएफ और शैलजा शुक्ला ने बताया कि नियमित मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरी आस्तीनों के कपड़े पहनें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मंजू गौतम ने शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। विद्यालय की सभी अध्यापिकाएँ उपस्थित रहीं। बच्चों ने पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया निखिल मिश्रा प्रथम मयंक द्वितीय रोहन तीसरा स्थान प्राप्त किया

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH