National

दिल्ली में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर आज बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

विशेष सीपी दीपेंद्र पाठक द्वारा समाचार एजेंसी को दी गई जानकारी के मुताबिक, पोस्टरों में प्रिंटिंग प्रेस का ब्योरा नहीं था। मामले में प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति विरूपण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में आम आमदी पार्टी (आप) कार्यालय से निकली एक वैन को भी रोका गया। इससे कुछ पोस्टर जब्त किए गए और गिरफ्तारियां की गईं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH