EntertainmentNationalमुख्य समाचार

सोनाली के घरवालों ने की सीबीआई जांच की मांग, भतीजा बोला- मौत के बाद चेहरे पर थी सूजन और स्ट्रेच मार्क्स

नई दिल्ली। टिक टॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सोनाली के घरवाले इस मामले में सीबीआई से जांच की मांग कर रहे है। उनकी मौत को लेकर लोग अलग अलग दावे कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया था पर परिवार वाले इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं। सोनाली के भतीजे का दावा है कि उनकी मौत के बाद उनके चेहरे पर सूजन थी और एक तरफ स्ट्रेच मार्क्स थे।

सोनाली फोगाट का आज गोवा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद उनके मृत शरीर को उनके परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। इसके लिए उनके परिवार के चार लोग गोवा पहुंचे हैं। पोस्टमार्टम के लिए दो डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। इतना ही नहीं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। विसरा को भी फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजा जाएगा। ये पूरी जांच गोवा में ही की जाएगी।

सोनाली फोगाट के भतीजे मोहिंदर फोगाट ने दौरान कहा कि वे कभी ड्रग्स नहीं लेती थीं। अगर उन्होंने वास्तव में ड्रग्स लिया है जैसा कि कहा जा रहा है, तो किसी ने उन्हें किसी चीज में मिलाकर इसे दिया होगा। इतना ही नहीं मोहिंदर ने कहा कि वे काफी स्वस्थ थीं, ऐसे में उन्हें हार्ट अटैक नहीं पड़ सकता। मोहिंदर फोगाट ने दावा किया कि मौत के बाद सोनाली फोगाट के चेहरे पर सूजन थी।और उनके चेहरे के एक तरफ स्ट्रेच मार्क्स भी थे। उन्होंने कहा, हम इस मामले में जांच की मांग करते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH