Top NewsUttar Pradesh

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के काफिले की आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल

लखनऊ। सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले के साथ यूपी के हरदोई में हादसा हो गया। यहां उनके काफिले की आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें कई लोग घायल हो हुए हैं। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अखिलेश यादव की कार कोई कोई नुकसान नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक़, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कस्बे के सपा कार्यालय से हरिपालपुर के लिए जा रहे थे। शुक्रवार की दोपहर को कटरा बिल्हौर हाइवे पर फरहतनगर रेलवे क्रॉसिंग पर ब्रेकर के पास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फ्लीट की गाड़ियां आगे निकल गईं।

ब्रेकर के चलते तेज गति से साथ मे चल रही एक कार्यकर्ता की गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसके चलते साथ में चल रही दो फार्च्यूनर सहित सात गाड़ियां आपस मे टकरा गईं। इस हादसे में करीब चार लोग घायल हो गए। कार्यकर्ताओ ने सभी घायलों को साथ में चल रही एम्बुलेंस से माधौगंज सीएचसी पर भर्ती कराया कराया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH