InternationalNational

दिल्ली से दुबई जा रही स्पाइस जेट के विमान की कराची में लैंडिंग, फ्यूल टैंक में लीकेज की आशंका

नई दिल्ली। दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइस जेट के एक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में लैंडिंग कराई गई है। स्पाइसजेट प्रवक्ता ने कहा, विमान की सामान्य लैंडिंग हुई है। विमान के साथ किसी भी खराबी की पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी। यात्रियों को जलपान कराया गया है और दूसरे विमान को कराची भेजा गया है।

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के मुताबिक, एयरक्राफ्ट के फ्यूल टैंक से लीकेज की भी आशंका है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया- फ्लाइट के दौरान क्रू ने महसूस किया कि एयरक्राफ्ट के फ्यूल टैंक का लेवल अचानक कम हो रहा है।

दूसरे शब्दों में कहें तो कॉकपिट में लगे इंडिकेटर पर दिखा कि फ्यूल नॉर्मल से कहीं ज्यादा तेजी से कम हो रहा है। इसी वजह से पायलट को कराची में लैंडिंग करनी पड़ी। बता दें कि 19 जून को ही दिल्ली से गुवाहाटी जा रहे स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली में ही लैंडिग कराई गई थी। इस विमान में 165 यात्री सवार थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH