नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो का होगा। इस सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 21 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में भारत को सीरीज बचाने के लिए अगला मैच हर हाल में जीतना होगा।
टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या की कप्तान में एक भी मैच नहीं हारा है। ऐसे में अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखने के लिए हार्दिक इस मैच में कोई गलती नहीं करना चाहेंगे। भारत को इस मैच से पिछली गलतियों को सुधार करने की जरूरत है। दोनों टीमों के बीच यह मैच रविवार, शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
लखनऊ में भारत का रिकॉर्ड
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत का टी20 रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर दो मैच खेले हैं। साल 2018 में वेस्टइंडीज को 71 रन से शिकस्त दी थी। फरवरी 2022 में श्रीलंका को 62 रन से हराया था।
दूसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग-11
हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, दीपक हड्डा, शिवम मावी, उमरान मलिक, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह




