Sports

भारत में वर्ल्ड कप जीतकर पाकिस्तान बीसीसीआई के मुंह पर जड़े तमाचा: शाहिद अफरीदी

इस्लामाबाद। एशिया कप की मेजबानी को भारत और पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। बीसीसीआई ने पहले ही एशिया कप पाकिस्तान में होने की सूरत में अपनी टीम वहां भेजने से इनकार कर दिया है। अब इस पूरे मुद्दे पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए बीसीसीआई पर निशाना साधा है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप के आयोजन को लेकर हाइब्रिड मॉडल भी पेश किया था लेकिन सभी में उसे निराशा का ही सामना करना पड़ा। अब शाहिद अफरीदी ने पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी के बयानों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पाकिस्तान को भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने जरूर जाना चाहिए और जीतकर वापस लौटे। यह भारतीय बोर्ड के चेहरे पर एक तमाचे की तरह होगा।

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी टीवी चैनल समा टीवी पर कहा कि नजम सेठी को यह बात समझनी चाहिए की पीसीबी चेयरमैन की कुर्सी की अहमियत क्या है और उनकी क्या जिम्मेदारी है। उन्हें अपने बयानों को बार-बार बदलने से बचना चाहिए। उन्हें एशिया कप के आयोजन को लेकर हर जगह इंटरव्यू देने की जरूरत नहीं है। अफरीदी ने अपने बयान में आगे कहा कि पीसीबी चेयरमैन ऐसे व्यक्ति को बनाना चाहिए जो बार-बार अपने बयानों को ना बदले. उसका रुख मुद्दों पर साफ होना चाहिए।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH