Sports

इंग्लिश काउंटी में चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा दोहरा शतक

नई दिल्ली।  दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ससेक्स में शामिल होने के बाद अपना दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। उनकी बल्लेबाजी ने मेजबान टीम को एलवी इंश्योरेंस काउंटी चैंपियनशिप में सीजन की पहली जीत की उम्मीद जगा दी है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पुजारा ने 198 गेंदों में 16 चौकों की मदद से नाबाद 128 रन बना लिए हैं। डरहम के खिलाफ खेलते हुए पुजारा ने शुक्रवार को 162 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने वोस्टरशायर के खिलाफ उन्होंने 206 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली थी।

डर्बीशायर के खिलाफ ससेक्स के लिए डेब्यू करते हुए पुजारा ने नाबाद 201 रन बनाए थे। वह मोहम्मद अजरुद्दीन के बाद काउंटी चैंपियनशिप में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

बता दें खराब फॉर्म के चलते पुजारा को भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल शतक जड़ा था। पुजारा ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी, जिसमें उन्होंने 6 पारियों में 20.66 की औसत से सिर्फ 124 रन बनाए थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH