City News

नव वर्ष पर राज्य क्षयरोग अधिकारी डॉ शैलेंद्र भटनागर दिया शुभकामना संदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश‌ क्षय रोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र ने नव वर्ष पर राज्य क्षयरोग अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई। राज्य क्षयरोग अधिकारी डॉ शैलेंद्र भटनागर ने नव वर्ष पर संदेश दिया और कहा कि हमें 2023 में एक अच्छे लक्ष्य को प्राप्त करना है और माननीय प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार करना है।

उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रदेश भर में कार्य कर रहे सभी अपने योद्धाओं को शुभकामनाएं दी और कहा यह जो लक्ष्य में प्राप्त हो रहा है वह हमारे योद्धाओं की वजह से हो रहा है और अच्छा करने की आवश्यकता है। इस वर्ष हमें उम्मीद है के हमारे सभी कर्मचारी एक अच्छे लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र राज्य क्षयरोग अधिकारी से चर्चा की और फ्री मेडिकल इलाज हो मेडिकल इंश्योरेंस मिले साथ ही प्रदेश भर में कार्य कर रहे सभी एन टी ई पी कर्मचारी चाहे वह एसटीएलएस, टी बी एच बी पी पी एम, डीपीसी ,एसटीएस,एलटी एस एम, सभी को यथासंभव सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो। प्रदेश भर में किसी भी कर्मचारी को किसी प्रकार के समस्याओं का सामना ना करना पड़े। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह टी बी एच बी संघ के प्रभारी विक्रांत गुप्ता कोषाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH