दिल्लीः सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद एक नया शिगूफा छोड़ दिया है। उनका कहना है कि पूर्वांचल की 122 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर निर्णय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में हुआ जबकि उन्हें सिंबल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यालय में दिया गया। उन्होंने दावा किया कि वे इसका सबूत भी दे सकते हैं।
ओपी राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”चाहे बसपा हो या कांग्रेस, चार बार सत्ता में रह चुकीं पार्टियों ने भाजपा को समर्थन दिया। उनके वोट कहां गए।”
‘बसपा और भाजपा का मेल हो गया, जो यूपी में बड़ा खेल हो गया’




