Regional

बागेश्वर धाम सरकार के आशीर्वाद से मिली ‘हनुमान अंश’ को सफलता, धन्यवाद देने संत की शरण में पहुंचीं अनुप्रिया नागर

“चिंता मत करो, हनुमान जी तुम्हारे साथ हैं…”

मुंबई। कभी संघर्ष के दौर में बागेश्वर धाम सरकार पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने युवा निर्माता अनुप्रिया नागर से कहा था—“चिंता मत करो, हनुमान जी तुम्हारे साथ हैं।”

आज जब हनुमान अंश को दर्शकों का प्यार और सफलता मिल रही है, तो अनुप्रिया नागर उस आशीर्वाद को नहीं भूलीं। सफलता का श्रेय लेने के बजाय वह सबसे पहले महाराज जी का आशीर्वाद और धन्यवाद लेने पहुंचीं।

मुंबई स्थित बागेश्वर धाम सरकार के आश्रम में हुई इस मुलाकात में पूज्य महाराज जी ने अनुप्रिया नागर और पूरी हनुमान अंश टीम को सफलता की बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। महाराज जी ने सनातन और प्रभु श्रीहनुमान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के इस प्रयास के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं।

अनुप्रिया ने महाराज जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि संतों का आशीर्वाद उनके लिए किसी भी सफलता से कहीं बड़ा है। उन्होंने कहा कि जब फिल्म का सफर कठिन था, तब संतों ने उनका मनोबल बढ़ाया और आज सफलता मिलने के बाद उन्हीं संतों के चरणों में आकर धन्यवाद देना उनका सौभाग्य है।

अनुप्रिया का यह भाव उनकी पूरी यात्रा को एक अलग पहचान देता है—सफलता मिली तो सिर आसमान की ओर नहीं, संतों के चरणों की ओर झुका।

उनके लिए हनुमान अंश सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार और सनातन के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प है।

जिस आशीर्वाद ने संघर्ष में हिम्मत दी, सफलता के बाद उसी आशीर्वाद के सामने सिर झुकाकर अनुप्रिया ने यह संदेश दिया—सफलता कितनी भी बड़ी हो जाए, संतों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता उससे भी बड़ी होनी चाहिए।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH