InternationalTop News

सूडानः सोने की खदान धंसने से 38 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल

सूडान के पश्चिम में कोरडोफेन में स्थित एक सोने की खदान धंसने से कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। सूडान की राष्ट्रीय माइनिंग कंपनी ने यह जानकारी दी।

राजधानी खारतौम से 700 किलोमीटर दूर स्थित फुजा गांव की यह खदान काफी दिन से बंद थी। इसकी सुरक्षा में लगे कर्मचारी भी हटा लिए गए थे। इसके बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ये लोग खदान में थे, तभी किसी कारण खदान धंसी और ये भीतर फंस गए।

खदान कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर जारी फोटो में वहां लोगों को खींचकर निकालने वाली दो मशीनें काम करती दिख रही हैं। एक अन्य फोटो में लोग अपनों की कब्र बनाते दिख रहे हैं। हादसास्थल पर बचाव का काम अभी चल रहा है।

 

=>
=>
loading...