BusinessScience & Tech.

ट्रंप के बाद कंगना के ट्विटर अकाउंट से हट सकता है बैन, एलन मस्क ने दिए संकेत

नई दिल्ली। ट्विटर ने नए मालिक एलन मस्क ने हाल ही एलन मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट से सस्पेंशन हटा दिया है। अब एलन मस्क ने एक और बड़ा ऐलान किया है।

मस्क ने कहा है कि वो अगले हफ्ते से बाकी यूजर्स के सस्पेंड अकाउंट्स को भी दोबारा एक्टिव करेंगे। इसके लिए एलन मस्क ने 24 नवंबर, 2022 को ट्विटर पर एक पोल क्रिएट किया। उस पोल में उन्होंने यूजर्स से पूछा कि क्या ट्विटर के बैन अकाउंट को ‘सामान्य माफी’ देनी चाहिए। इस पोल के जवाब में 72.4% लोगों ने हां में जवाब दिया और 27.6% लोगों ने ना में जवाब दिया। इस पोल में मस्क को कुल 3,162,112 वोट मिले। इतनी बड़ी संख्या में हां को वोट मिलने के बाद एलन मस्क ने ऐलान किया कि अगले हफ्ते से वो बैन अकाउंट वाले यूजर्स को माफ करना शुरू कर देंगे।

उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि, वो यह फैसला जनता की राय लेकर ले रहे हैं। उन्होंने अपने उस ट्वीट में एक लैटिन मुहावरा लिखा, जिसका हिंदी अर्थ है, ‘जनता की आवाज, ईश्वर की आवाज है।’ इसका मतलब है कि अगर आपका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ था और किसी भी प्रकार के कानून को तोड़ने या गंभीर स्कैम में शामिल नहीं है तो आप एक बार फिर से ट्विटर पर वापसी कर सकते हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH