Top NewsUttar Pradesh

स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी ने थामा सपा का दामन, कई अन्य बीजेपी विधायक भी हुए साइकिल पर सवार

लखनऊ। हाल ही में योगी कैबिनेट से इस्तीफ़ा देने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी ने आज सपा का दामन थाम लिया। उनके साथ कई अन्य भाजपा विधायक भी साइकिल पर सवार हुए हैं। भाजपा छोड़कर सपा में जाने जाने वालों में भगवती प्रसाद सागर, विनय शाक्य, रोशनी लाल वर्मा, मुकेश वर्मा, बृजेश प्रजापति और चौधरी अमर सिंह शामिल हैं।

भगवती प्रसाद सागर कानपुर में बिल्हौर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, शाक्य बिधूना से विधायक हैं, तिलहर से रोशन लाल वर्मा और शिकोहाबाद से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। शरतगंज से भाजपा सहयोगी अपना दल (एस) के विधायक चौधरी अमर सिंह का भी अखिलेश यादव ने स्वागत किया।

हाल ही में सत्ता छोड़ने वाले भाजपा के तीन मंत्रियों में से दो जहां मंच पर मौजूद थे, वहीं तीसरे दारा सिंह चौहान मंच पर नहीं थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH