RegionalTop NewsUttar Pradesh

गालीबाज श्रीकांत त्यागी की अकड़ हुई ढीली, कहा- अपनी गलती के लिए माफी मांगता हूं

लखनऊ। नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की अब सारी हेकड़ी निकल गई है। महिला को गाली देने के बाद फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी जब पुलिस ने पकड़ा तो उसकी सारी अकड़ ढीली पड़ गई। वो अब महिला से माफी मांगने की बात कह रहा है। साथ ही उसका कहना है कि महिला को गाली देकर उसने गलती की है इसके लिए वो माफ़ी मांगता है।

त्यागी का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें श्रीकांत त्यागी ये कहता हुआ नजर आ रहा है कि, “मुझसे गलती हो गई। अफसोस है, एग्रेसिव हो गया था। महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। मैं अपनी गलती के लिए माफी मांग लूंगा और मुझे बहुत ज्यादा पछतावा है।” वीडियो में श्रीकांत यह भी बता रहा है कि किस तरीके से ये विवाद शुरू हुआ। उसी को वह और अच्छी तरीके से ग्रीन एरिया में बदल रहा था, जिसके बाद यह विवाद हुआ।

नोएडा पुलिस ने मंगलवार को श्रीकांत त्यागी को पकड़कर अदालत में पेश किया जिसके बाद उसे देर रात जेल भेज दिया गया। श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। त्यागी को लुकसर जेल की विशेष सुरक्षा कक्ष के अंदर रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से श्रीकांत त्यागी को विशेष सुरक्षा कक्ष के अंदर अकेले रखा जाएगा। श्रीकांत त्यागी ने जमानत के लिए याचिका लगाई लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दिया।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH