EntertainmentTop Newsमुख्य समाचार

गंगूबाई काठियावाड़ी के कलाकारों को मिली मोटी सैलरी को सुनकर हो जाएंगे हैरान, जानिए किसने ली कितनी सैलरी?

लखनऊः ‘द माफ़िया क्वीन ऑफ़ मुंबई’ की जिंदगी पर आधारित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर को काफी सराह रहे हैं। उन्हें आलिया भट्ट और विजय राज की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। ऐसे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए इसके मेकर्स ने इसकी स्टार कास्ट को कितनी फीस दी है। पढ़िए…

फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में मुख्य किरदार निभाने वाली आलिया भट्ट ने इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री ने 20 करोड़ रुपये की मोटी रकम ली है।

विजय राज

फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में विजय राज ने रज़िया की भूमिका निभाई है। ट्रेलर देखकर ही लोग उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि विजय राज ने इस किरदार के लिए 1.5 करोड़ रुपये की फ़ीस ली है।

अजय देवगन

फ़िल्म में करीम लाला का किरदार निभाने के लिए अजय देवगन  ने 11 करोड़ रुपये की मोटी रकम ली है।

शांतनु माहेश्वरी

छोटे पर्दे पर अपना कमाल दिखा चुके शांतनु माहेश्वरी अब बड़े पर्दे पर अभिनय करने जा रहे हैं। शांतनु ने अपनी डेब्यू फ़िल्मी के लिए 50 लाख रुपये की फ़ीस ली है।

=>
=>
loading...