SportsTop News

IPL में ऑरेंज-पर्पल कैप की जंग तेज, कोहली की एंट्री और भुवनेश्वर टॉप पर

आईपीएल के मौजूदा सीजन में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस अब और ज्यादा रोमांचक होती जा रही है। सोमवार को Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Delhi Capitals को उसी के घर में हरा दिया। इस मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की दौड़ में विराट कोहली ने जोरदार एंट्री की, जबकि पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

ऑरेंज कैप की बात करें तो अभिषेक शर्मा इस समय सबसे आगे हैं। Sunrisers Hyderabad के इस बल्लेबाज ने 8 मैचों में 380 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। दूसरे स्थान पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 358 रन बनाए हैं और एक शतक के साथ दो अर्धशतक लगाए हैं।

तीसरे नंबर पर वैभव सूर्यवंशी काबिज हैं, जो Rajasthan Royals के लिए खेलते हुए 8 मैचों में 357 रन बना चुके हैं। वहीं विराट कोहली 351 रनों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली ने अब तक तीन अर्धशतक लगाए हैं और हाल ही में दिल्ली के खिलाफ 15 गेंदों में नाबाद 23 रन की पारी खेली।

पर्पल कैप की रेस भी बेहद कांटे की है। भुवनेश्वर कुमार, अंशुल कंबोज और ईशान मलिंगा के नाम 14-14 विकेट हैं, लेकिन बेहतर इकॉनमी रेट के कारण भुवनेश्वर फिलहाल टॉप पर हैं। अंशुल दूसरे और ईशान तीसरे स्थान पर हैं।  इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, प्रिंस यादव और कगिसो रबाडा के नाम 13-13 विकेट हैं। ऐसे में पर्पल कैप की यह जंग आने वाले मैचों में और भी रोमांचक होने वाली है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH