पटना। बिहार के जमुई जिले में अपराधियों ने जदयू नेता पवन साह को गोली मार दी। गंभीर हालत में उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। राजीव कुमार तिवारी (टाउन थाना अध्यक्ष), सतीश सुमन (सदर SDPO) समेत पुलिस के कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली।
बताया जाता है कि बस स्टैंड विवाद को लेकर गोली मारी गई है। हालांकि मामले की जानकारी के बाद जमुई एसपी शौर्य सुमन घटना स्थल पर पहुंची और घायल का हाल जाना। साथ ही उनके परिजनों से भी बात की और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
इस घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है, उनका कहना है कि बदमाशो पूरी तरह से बेखौफ़ हो चुके हैं। आए दिन खुलेआम वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी रहती है। यह पुलिस प्रशासन की नाकामी है कि अपराधी बेखौफ़ वारदात को अंजाम दे रहे हैं।




