NationalTop NewsUttar Pradesh

यूपी के लोग गुंडागर्दी, मनचले, माफिया देने वाली घोर परिवारवादियों को पूरी तरह से नकार चुके है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में शनिवार को कहा कि इस चुनाव में मेरी यह आखिरी सभा है। उत्तर प्रदेश में दशकों से शायद ऐसा चुनाव नहीं देखा होगा। ऐसा चुनाव जब कोई सरकार अपने काम पर, अपनी ईमानदार छवि पर, भेदभाव और पक्षपात रहित विकास पर और सुधरी हुई कानून व्यवस्था के दम पर जनता का आर्शीवाद मांग रही हो। पीएम ने कहा कि सबसे बड़ी बात जनता भी खुद ही बाहर निकलकर इस सरकार की वापसी का झण्डा बुलंद कर रही है। कोरोना से लेकर काशी तक, बांदा से लेकर बहराइच तक डबल इंजन की सरकार की हुंकार एक एक नागरिक कर रहा है। पूरा यूपी बिना बंटे एकजुट होकर कह रहा है आएगी तो भाजपा ही। आएंगे तो योगी ही। यूपी के लोग यूपी को गुंडागर्दी, मनचले, माफिया, भ्रष्टाचार, भाई भतीजाबाद, अवैध कब्जे देने वाली घोर परिवारवादियों को पूरी तरह से नकार चुकी है। साथियों आप मुझे बताइये जो सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार का भला करे ऐसे लोगों का आप साथ देंगे क्या। साथियों ये घोर परिवारवादीयों की एक खास आदत है। ये जो बोलते हैं वो करते नहीं और जो नहीं बोलते हैं वो ही करते हैं। अब मुझे बताइयें कि घोर परिवारवादियों ने अपने घोषणा पत्र में लिखा था कि वो दंगे करवाएंगे लेकिन किया क्या दंगा कराना इनके घोषणापत्र में नहीं था लेकिन इन्होंने पांच साल दंगे ही दंगे करवाए। अवैध कब्जे और लूट खसोट इनके घोषणापत्र में नहीं था। इनकी यही सबसे बड़ी उपलब्धि रही। स्कूलों, थानों, दफ्तरों में भाई भतीजावाद, कर्मचारियों का शोषण ये उनके घोषणापत्र में नहीं था लेकिन उन्होंने इसपर पूरी ताकत से काम किया। आज एक तरफ डबल इंजन का डबल बेनिफिट है जिसका लाभ यूपी का हर नागरिक उठा रहा है। दूसरी तरफ घोर परिवारवादियों की कोरी घोषणाएं हैं जो कभी पूरी ही नहीं हो सकती।

वाराणसी को देखकर पूरे पूर्वांचल में विकास का विश्वास पैदा हुआ है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी को देखकर पूरे पूर्वांचल में विकास का विश्वास पैदा हुआ है। 21वीं सदी का तीसरा दशक पूरी दुनिया के लिए नई चुनौतियां अभूतपूर्व संकट लेकर आया है लेकिन भारत ने तय किया है कि इन चुनौतियों को अवसर में बदलेंगे। ये संकल्प केवल मेरा या सरकार का नहीं है ये हिन्दुस्तान के 130 करोड़ नागरिकों का है। आप सभी का है, पूरे उत्तर प्रदेश का है, पूरे देश का देश। मुझे बहुत खुशी है कि बीते सात सालों में राष्ट्रहित और भारतहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक क्षेत्रों में काम हो रहे हैं। संकटकाल में यह देश की ताकत बन रहा है। जिसका जितना सामर्थ्य है वो उसको राष्ट्रहित में समर्पित कर रहा है। आज अगर भारत के विरुद्ध कोई भी गलत बात होती है तो हर नागरिक एक सुर में उठ खड़ा होता है। आज अगर कोई पंचायत के लिए भी वोट करता है तो राष्ट्रहित के लिए वोट करता है। वो जानता है कि देश ताकतवर रहेगा तो गांव और बिरादरी के मुद्दे भी हल हो जाएंगे। यूपी के लोगों की इसी भावना को उत्तर प्रदेश चुनाव के हर चरण में मैंने खुद अनुभव किया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH