NationalRegionalTop Newsमुख्य समाचार

सीएम गहलोत के नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण कार्यक्रम हुआ पूरा, जानिए किन 15 मंत्रियों ने ली शपथ

राजस्थान में सीएम गहलोत के नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण कार्यक्रम पूरा हो गया। कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ली। लेकिन इस फेरबदल से पहले सियासी घमासान छिड़ गया है। बताया जा रहा है कि मंत्री पद ना मिलने से गहलोत गुट के कुछ विधायक नाराज हो गए हैं। इतना ही नहीं कुछ नाराज विधायकों ने मुख्यमंत्री का व्हाट्सएप ग्रुप भी छोड़ दिया है। कैबिनेट फेरबदल पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जिन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं किया जा सका, उनके शासन में योगदान आज मंत्री बनाए गए लोगों से कम नहीं है।

जाहिदा खान ने ली शपथ
जाहिदा खान ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। कामां से विधायक हैं जाहिदा। दूसरी बार मंत्री बनी हैं। अशोक गहलोत खेमे की हैं।

राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने ली शपथ
राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ। उदयपुरवाली से विधायक राजेंद्र गुढ़ा पर्यटन मंत्री रह चुके हैं और गहलोत खेमे से हैं।
 मुरारीलाल मीणा ने ली शपथ
मुरारीलाल मीणा ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। दौसा से विधायक मीणा सचिन पायलट खेमे से हैं। पहले भी मंत्री रह चुके हैं मीणा।

बृजेंद्र ओला ने ली शपथ
बृजेंद्र ओला ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ। झुंझुनू से विधायक हैं। सचिन पायलट खेमे से हैं ओला। पहले भी मंत्री रह चुके हैं। सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी जीत चुके हैं।

शकुंतला रावत ने ली शपथ
शकुंतला रावत ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। बानसूर से विधायक हैं। सीएम गहलोत के खेमे से हैं। महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव भी रह चुकी हैं।

गोविंदराम मेघवाल ने ली शपथ
गोविंदराम मेघवाल ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। खाजूवाला से विधायक हैं। पूर्व संसदीय सचिव भी रह चुके हैं।

टीकाराम जूली ने ली शपथ
टीकाराम जूली ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। अलवर ग्रामीण से विधायक हैं। इनके पास पहले भी श्रम मंत्रालय का प्रभार था।

भजनलाल जाटव ने शपथ ली
भजनलाल जाटव ने मंत्रिपद की शपथ ली। कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। वैर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

ममता भूपेश बैरवा ने ली शपथ
ममता भूपेश बैरवा ने मंत्रिपद की शपथ ली। सिकराय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। महिला कांग्रेस की महासचिव भी रह चुकी हैं।

रमेशचंद्र मीणा ने ली शपथ
रमेशचंद्र मीणा ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं, दोबारा मंत्री बनाया गया है। सपोटरा से विधायक हैं।

विश्वेंद्र सिंह ने ली शपथ
विश्वेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। राजघराने से हैं और राजस्थान के बड़े नेता माने जाते हैं। सर्वसमाज को एक साथ लाने में इनकी अहम भूमिका मानी जाती है।
 
महेश जोशी ने ली शपथ
डॉ. महेश जोशी ने ली मंत्रिपद की शपथ। वह कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। हवामहल विधानसभा से हैं विधायक। चीफ व्हिप की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। सीएम गहलोत के करीबी माने जाते हैं।

रामलाल जाट ने ली शपथ
रामलाल जाट ने ली मंत्रिपद की शपथ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है रामलाल। कई बार विवादों में रहे हैं।
 
हेमाराम चौधरी ने ली शपथ
नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू, सबसे पहले हेमाराम चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ। सचिन पायलट गुट के हैं हेमाराम।

=>
=>
loading...