Uttar Pradesh

प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,00,034 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 142 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,31,12,769 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 214 लोग तथा अब तक कुल 20,53,661 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 948 एक्टिव मामले है।

उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 17 मई, 2022 को एक दिन में 5,19,547 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,31,15,062 तथा दूसरी डोज 13,38,24,859 दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,35,11,560 तथा दूसरी डोज 1,01,58,687 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 65,22,764 तथा दूसरी डोज 14,27,024 दी गयी। कल तक 29,77,387 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 32,15,37,343 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH