City NewsRegional

नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पर बैठ गया युवक, ड्राइवर ने ट्रेन रोककर बचाई जान

मुंबई। सेंट्रल रेल्वे के कल्याण रेलवे स्टेशन पर एक अजीब वाक्या हुआ। यहां शराब के नशे में धुत एक युवक पटरियों के बीच बैठ गया। इस बीच सामने से से एक ट्रेन आ गई। हालांकि ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को शराबी से कुछ ही दूरी पर रोक लिया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

इस वीडियो में प्लेटफार्म नंबर 1 रेलवे ट्रैक पर एक युवक रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ नजर आ रहा है. ‘ये एरिया मेरा है, मैं यह रहता हूं, कहीं भी बैठ सकता हूं’ कहकर युवक सीधे रेलवे ट्रैक पर बैठ गया. इसी बीच कल्याण से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जा रही ट्रेन का मोटरमैन सतर्क होने के कारण ट्रेन रोक कर युवक की जान बचा ली. युवक को रेलवे ट्रैक से बाहर निकाल कर ट्रेन मुंबई की ओर रवाना हो गई.

बता दें कि, कल सुबह 8:50 बजे के बीच एक युवक ने कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के अंत में रेल पिलर नंबर के-34 के बीच रेलवे ट्रैक पर बैठ गया. इसी दौरान कल्याण से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जाने वाली ट्रेन कल्याण स्टेशन से रवाना हुई. इससे पहले कि ट्रेन रफ्तार पकड़ती, मोटरमैन ने देखा कि युवक रेलवे ट्रैक पर बैठा है. मोटरमैन ने तुरंत ट्रेन रोकी और ट्रेन से उतरकर इस युवक से पूछा कि तुम कौन हो और यहां तरफ क्यों बैठे हो ? इस पर युवक ने कहा, ‘मैं यहां रहता हूं, यह मेरा इलाका है, मैं कहीं भी बैठ सकता हूं.

इसी दौरान मोटरमैन ने अन्य यात्रियों की मदद युवक को रेलवे ट्रैक से हटाया और लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया. लोकल आगे के लिए रवाना हो गई. इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस युवक ने नशे के चलते यह हरकत की है. इस युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कल्याण रेलवे पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH