Top NewsUttarakhand

उत्तराखंड में भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं – सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस को कार्रवाई की खुली छूट देकर भ्रष्टाचार पर प्रहार किया है। चार साल में विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के 82 मामलों को 94 को गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार के मजबूत साक्ष्य के आधार विजिलेंस 71 प्रतिशत मामलों में आरोपियों को कोर्ट से सजा दिलाने में कामयाब रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस पर सख्त रुख का असर विजिलेंस की कार्रवाई में दिखाई दे रहा है। बीते चार साल में भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारियां बढ़ी है। विजिलेंस ने कुल 82 मामलों में कार्रवाई कर 94 को गिरफ्तार किया। इसमें 13 राजपत्रित अधिकारी शामिल हैं।

र साल में विजिलेंस के पास कुल 125 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें 18 में सामान्य जांच, 25 में खुली जांच व 82 मामले ट्रैप किए गए। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने साक्ष्य और मजबूत पैरवी से कोर्ट में 71 प्रतिशत मामलों में आरोपियों को सजा दिलाई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सतर्कता विभाग ने शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1064 भी जारी किया है।

वर्ष   गिरफ्तारी  निर्णय  सजा

2021      07            02        02
2022     15          03          01
2023     20        18          16
2024     38       13         07
2025      14      03        02

नोट: साल 2025 के आंकड़े 15 जुलाई तक के हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH