बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पिछले 24 घंटों में 31 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है। न्यू स्टैंडर्ड इंग्लिश स्कूल की कक्षा 6 में पढ़ने वाले 21 छात्र और कक्षा 5 में पढ़ने वाले एमईएस स्कूल के 10 छात्र कोविड जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। यह घटना तब सामने आई थी जब टीकाकरण के दौरान लक्षण वाले छात्रों का कोविड परीक्षण किया गया था। दोनों स्कूलों को सेनेटाइज कर दिया गया है।
बीबीएमपी ने भी एहतियाती उपाय शुरू करने और बेंगलुरु के स्कूलों और कॉलेजों में कोविड प्रोटोकॉल बनाए रखने का निर्देश दिया है। शिक्षण संस्थानों को शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों के प्रवेश के समय अनिवार्य थर्मल स्कैनिंग करने के लिए कहा गया है।
अधिकारियों को यह पुष्टि करने के लिए कहा गया है कि क्या स्टाफ सदस्यों को टीकाकरण की दो खुराक और एक बूस्टर खुराक मिली है।मंगलवार शाम तक कुल 17,960 कोविड टेस्ट किए गए। महादेवपुरा में 19, येलहंका में 4 और दशरहल्ली में 2 जोन हैं।




