SportsTop News

क्रिकेट और राजनीति का होगा संगम, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लखनऊ के सेंट्रम होटल में होगी सगाई

लखनऊ। रिंकू सिंह की गिनती भारत के प्रतिभाशाली क्रिकेटर्स में होती है। वहीं प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सांसद हैं। अब क्रिकेट और राजनीति का संगम होने जा रहा है। इन दोनों की सगाई आज लखनऊ के सेंट्रम होटल में होगी। इस समारोह में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिम्पल यादव और समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि रिंग सेरेमनी दोपहर एक बजे हो सकती है।

मछलीशहर से सांसद हैं प्रिया सरोज

प्रिया सरोज का जन्म 1998 में वाराणसी में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के स्कूल से पूरी की थी। उनके पास एलएलबी की भी डिग्री है। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने मछलीशहर सीट से जीत दर्ज की थी और भारतीय जनता पार्टी के बीपी सरोज को 35850 वोटों से हराया था। उनके पिता तूफानी सरोज भी तीन बार सांसद रह चुके हैं और इस समय वह समाजवादी पार्टी से केराकात से विधायक हैं।

रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 में अलीगढ़ में हुआ था। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे रिंकू ने मेहनत और लगन के दम पर क्रिकेट में अपना मुकाम बनाया है। आईपीएल 2023 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में यश दयाल के एक ओवर में पांच छक्के लगाकर केकेआर को मैच जिताया था। इसके बाद वह रातों-रात हीरो बन गए। फिर उनकी काबिलियत को देखते हुए ही सेलेक्टर्स ने उन्हें भारतीय टीम में भी मौका दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH