लखनऊ। यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यूपी के इतिहास की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती करने जा रहा है। बोर्ड की तरफ से जल्द ही कांस्टेबल के 52699 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। हालांकि इसके लिए अभी कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि इससे संबंधित अधिसूचना को बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ये उत्तर प्रदेश की हिस्ट्री में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती होगी।
ऐसी उम्मीद है कि जुलाई के माह में अधिसूचना को जारी किया जा सकता है, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि पहले ये भर्ती 33757 पदों पर होनी थी, लेकिन प्रोसेस में 10 महीने में देरी होने के कारण पदों की संख्या बढ़ा दी गई जो अब 52699 हो गई है। चयन प्रक्रिया को आयोजित करने वाली संस्था का चुनाव होने के तुरंत बाद ही अधिसूचना को जारी कर दिया जाएगा।




