National

संजय राउत की धमकी, हज़ारों-लाखों शिवसैनिक हमारे एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी विधायकों को मिल रही धमकियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को वाई प्लस सिक्योरिटी मुहैया करवा दी है। उनके साथ अब सीआरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने आज एकनाथ शिंदे गुट को चेतावनी देते हुए कहा, ‘हमने संयम बना रखा है नहीं तो हजारों शिवसैनिक हमारे केवल एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं।

संजय राउत ने कहा कि, ‘उन्हें जो करना है करने दो, मुंबई तो आना पड़ेगा। वो वहां बैठकर हमें क्या सलाह दे रहे हैं? हज़ारों-लाखों शिवसैनिक हमारे एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हमने अभी भी संयम रखा है।

संजय राउत ने आगे कहा, ‘लोग उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर भरोसा रखेंगे। कल उद्धव जी ने कहा कि जो लोग बाहर गए हैं वो शिवसेना नाम का इस्तेमाल ना करें और अपने बाप के नाम का इस्तेमाल करें और वोट मांगें। उन्होंने कहा कि, ‘आप बाला साहेब ठाकरे का फोटो लगाएंगे, आप बाला साहेब के भक्त हैं कहेंगे. बाला साहेब ठाकरे के भक्त इस तरह पीठ में खंजर नहीं घोपते।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH