Regional

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से पांच की मौत

मुंबई। मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां चार कारों को पीछे से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती काराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल, इससे पहले यहां एक एक्सीडेंट हुआ था। एंबुलेंस इस हादसे में घायल लोगों को लेने आई थी। रोड के किनारे जब इन्हें बैठाया जा रहा था, तभी एक कार आई और इन्हें रौंदती चली गई। इसके बाद एंबुलेंस समेत 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

यह पूरा हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया। उसमें देखा जा सकता है कि वहां पर खड़ी गाड़ियों के पास लोग खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी। पहला एक्सीडेंट रात 3 बजे हुआ। एक कार डिवाइडर से टकरा गई। एंबुलेंस मदद के लिए स्पॉट पर पहुंची। इनकी मदद के लिए दो कार और रुक गईं। इस वक्त 13 लोग वहां खड़े थे। तभी पीछे से आ रही कार ने इन्हें रौंद दिया। सी लिंक के एक एम्पॉलाई समेत 13 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH