CrimeRegionalTop Newsमुख्य समाचार

शादी के दो दिन बाद लुटेरी दुल्हन ने खिलाया पूरे परिवार को जहर, पैसे, गहने लेकर हुई फरार

जयपुरः राजस्थान के जयपुर जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं। यहां एक लुटेरी दुल्हन ने शादी के दो दिन बाद ही अपने ससुराल वालों को जहर खिलाकर फरार हो गई। यहीं नही वह दुल्हन जाते-जाते गहने, नगदी और मोबाइल भी ले गई। घटना के बाद पूरे परिवार को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत तो यह रही की किसी भी सदस्य की जान नहीं गई। जानकारी में ये बात सामने आई की शादी दुल्हन खरीद कर की गई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। अभी तक लुटेरी दुल्हन का कोई भी सुराग नहीं लग पाया हैं।

जानकारी के अनुसार, जयपुर जिले का यह मामला कोटपूतली कस्बे से जुड़ा हुआ है। यहां के कृष्णा टॉकीज के समीप पटवा मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार को दो दिन पहले राजकीय बीडीएम अस्पताल में बेहोशी की हालत में लाया गया था। वहां पूरे परिवार का इलाज किया गया। उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। लेकिन अभी तक मामले का राज पूरी तरह से नहीं खुल पाया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस परिवार के बेटे की शादी 5 दिन पहले ही हुई थी। दूल्हे के पिता नंदू पटवा ने बताया की 22 फरवरी को कोटपूतली के लक्ष्मी नारायण मंदिर में बेटे की शादी की थी। शादी के बाद से दुल्हन पूजा राजी खुशी से परिवार के साथ रह रही थी। शादी के दो दिन बाद शुक्रवार रात दुल्हन पूजा ने सबके लिये खाना बनाया और सभी को एक साथ खाना खिलाया लेकिन पूजा ने वो खाना खुद नहीं खाया।

रात को परिवार खाना खाने के बाद अचेत हो गया। उसके बाद दुल्हन पूजा गहने मोबाइल और नगदी लेकर फरार हो गई। शनिवार को जब पड़ोसियों को परिवार का कोई भी सदस्य बाहर दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अचेत पड़े लोगों को बीडीएम अस्प्ताल में भर्ती करवाया।

दूल्हे के पिता नंदू पटवा ने बताया कि शादी बिचौलिये के मार्फत करवाई गई थी। दुल्हन के लिये बिचौलिए को डेढ़ लाख रुपये दिये गये थे। कोटपुतली पुलिस पीड़ित परिवार से दुल्हन पूजा के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को शक है कि पूजा का नाम और पता भी गलत हो सकता है।