InternationalTop News

अमेरिका में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी जो कि दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह भी मानी जाती है, वहां से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार की शाम को इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये घटना यहूदी म्यूजियम के पास हुई है। होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने इस घटना की पुष्टि की है। ये यहूदी म्यूजियम वाशिंगटन डीसी में FBI के फील्ड ऑफिस से कुछ कदम की दूरी पर स्थित है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की हत्या के संदिग्ध को गोलीबारी से पहले म्यूजियम के बाहर टहलते देखा गया था। जब उसे हिरासत में लिया गया, तो वह Free Palestine के नारे लगाने लगा। संदिग्ध की पहचान शिकागो के रहने वाले 30 साल के एलियास रोड्रिगेज के रूप में हुई है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस की प्रमुख पामेला स्मिथ ने जानकारी दी है कि दो मृतकों में एक पुरुष और एक महिला हैं। वह यहूदी म्यूजियम में एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे। तभी 30 वर्षीय संदिग्ध ने चार लोगों के एक समूह के पास पहुंचा और उन पर गोलियां चला दीं। अमेरिका में इजरायल के राजदूत येचिएल लीटर ने जानकारी दी है कि इस घटना में मारे गए पुरुष और महिला की सगाई होने वाली थी। शख्स ने महिला को अगले सप्ताह यरूशलेम में प्रपोज करने के इरादे से इस सप्ताह एक अंगूठी भी खरीदी थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH