International

बांग्लादेश में बेकाबू बस खाई में गिरी, 19 की मौत

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका से करीब 63 किलोमीटर दक्षिण मदारीपुर जिले में रविवार को एक यात्री बस के सड़क से उतरकर खाई में गिर जाने से 19 लोगों की मौत हो गई और 26 से अधिक घायल हो गए। शिबचर हाईवे पुलिस के एक स्थानीय अधिकारी अब्दुल्लाहेल बाकी ने बताया कि यात्री बस सड़क के किनारे खाई में गिर गई, जिससे 14 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 25-26 घायल हो गए। बाद में कई घायलों ने भी दम तोड़ दिया।

दुर्घटना तब हुई जब ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:30 बजे एक्सप्रेसवे पर खाई में गिरा दिया।

मुख्य रूप से जर्जर राजमार्ग, खराब रखरखाव वाले वाहन, अयोग्य चालक द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन और यातायात विभाग की निगरानी की कमी के कारण बांग्लादेश में सड़क दुर्घटना काफी ज्यादा होती है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH