NationalTop News

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन का रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 1

नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के रिजल्ट को जारी कर दिया है। शक्ति दुबे ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल हैं। बता दें कि यह रिजल्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर तय किया गया है। बता दें कि इंटरव्यू का आयोजन जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच किया गया था। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऐसे में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाली शक्ति दुबे आखिर कौन हैं चलिए बताते हैं।

कौन हैं शक्ति दुबे?

शक्ति दुबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की रहने वाली हैं। शक्ति ने अपनी स्कूलिंग और ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई प्रयागराज से ही की है। उन्होंने अपने बैचलर की डिग्री इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ली है। इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए शक्ति दूबे बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी चली गईं, जहां से उन्होंने बायोकेमेस्ट्री में मास्टर्स की डिग्री ली। साल 2018 से ही शक्ति दुबे यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। एक मॉक इंटरव्यू में शक्ति दुबे ने ये जानकारी साझा की थी। बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा में मिले रैंक के आधार पर ही विभिन्न सेवाओं में उम्मीदवारों को नियुक्तियां दी जाती हैं। जैसे, आईएएस सेवा के लिए 180 रिक्तियां हैं, जिनपर 73 जनरल कैटेगरी के, 18 ईडब्ल्यूएस, 52 ओबीसी, 24 एससी और 13 एसटी उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH