लखनऊ। यूपी में जारी वोटों की गिनती में जो शुरूआती रुझान सामने आए हैं उसमें बीजेपी 260 सीट के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं समाजवादी पार्टी 122 सीटों पर सिमटती दिख रही है।
शुरुआती रुझानों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से आगे चल रहे हैं. वहीं, लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक आगे चल रहे हैं| इसी तरह रामपुर खास से अराधना मिश्रा आगे चल रही हैं। तम्कुहीराज से कांग्रेस से अजय लल्लू पीछे, औराई से बीजेपी के दीनानाथ भाष्कर आगे, प्रयागराज पश्चिमी से बीजेपी प्रत्याशी सिद्धार्थनाथ सिंह आगे, प्रयागराज दक्षिणी से भाजपा के नंद गोपाल नंदी आगे, बबेरू से भाजपा के अजय पटेल 300 वोट से आगे, ललितपुर सदर से बीजेपी के राम रतन कुशवाहा आगे, देवरिया सदर से शलभ मणि त्रिपाठी आगे, अमेठी सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ संजय सिंह आगे, गौरीगंज बीजेपी प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मटियारी आगे, फाजिलनगर सीट से सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे, कैराना से सपा के नाहिद हसन आगे.




