CrimeRegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

यूपीः वरमाला कार्यक्रम के दौरान दुल्हन की सहेलियों ने खोली दूल्हे की पोल, शादी टूटी

इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा में जब एक दुल्हन को पता चला कि उसका होने वाला दूल्हा गंजा है और उसने अपने सिर पर विग लगा रखी है, तो दुल्हन ने तुरन्त शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन को मनाने की भी लाख कोशिश की गई, लेकिन दुल्हन ने किसी की एक न सुनी। अंतत: बारात को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा. बारात जनपद औरैया के बिधूना से आई थी. लेकिन दोनों पक्षों को आपसी सहमति से वापस होना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत ध्यानपूरा गांव के महेश ने अपनी बेटी की शादी औरैया जनपद के बिधूना के निवासी अजय कुमार के साथ तय की थी. 16 फरवरी 2022 को लग्न उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ. वधू पक्ष ने बड़ी ही धूमधाम से यह कार्यक्रम संपन्न कराया. उसके बाद 22 फरवरी 2022 को ऊसराहार क्षेत्र में एक निजी गेस्ट हाउस में बिधूना से बारात आई. अजय कुमार बड़ी धूमधाम से दूल्हे राजा बने. घोड़ी पर सवार होकर द्वारचार कार्यक्रम के लिए दरवाजे पर पहुंचे.

दुल्हन की सहेलियों ने खोली दूल्हे की पोल

लेकिन दुल्हन की सहेलियों को दुल्हे के बालों को देख थोड़ा शक हुआ। सच्चाई का पता लगाने के लिए वधू पक्ष ने बैंड बाजा बारात का धूमधाम से स्वागत किया. उसके बाद वरमाला का कार्यक्रम शुरू होने के समय दुल्हन स्टेज पर पहुंच गई, तभी अचानक दुल्हन की सहेलियों और महिलाओं ने दूल्हे को देखा तो उन्हें पूरा यकीन हो गया कि दुल्हे के बाल असली नहीं है और उसने विग लगा रखी है।

पिता के साथ घर वापस लौट गई दुल्हन

सच्चाई का पता चलने के बाद तत्काल दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया. शादी न होने पर वर पक्ष और वधू पक्ष के बीच विवाद की स्थिति बन गई. तुरंत ही लड़की अपने पिता के साथ वापस घर चली गई. विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हा पक्ष थाना ऊसराहार पहुंच गया. जिसके बाद  पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास करते हुए दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की जिसके बाद दोनों ही पक्ष बिना किसी कानूनी कार्यवाई करते हुए वापस घर लौट गए।

बिना किसी कानूनी कार्रवाई के वापस लौटे दोनों पक्ष

थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम द्वारा मिली जानकारी के अनुसार लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के कुछ लोग आए थे। उनके बीच आपसी विवाद था, लेकिन कार्रवाई नहीं की और आपस में ही समझौते की बात कहकर वापस चले गए हैं।