लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान जारी है। लखनऊ, सीतापुर, खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, फतेहपुर और पीलीभीत जिले में आज वोटिंग हो रही है। सुबह नौ बजे तक 9.10 मतदान हो गया है।
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पीलीभीत में 10.64, खीरी 10.43, सीतापुर 9.59, हरदोई 8.14, उन्नाव 9.26, लखनऊ 8.06, रायबरेली 8.03, बांदा 8.81, फतेहपुर 9.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी तक कुल 9.10 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
इस चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा व फतेहपुर में मतदाता सुबह से ही मतदान करने से लिए लाइन में लगे हैं। चौथे चरण में 2.13 करोड़ मतदाता 624 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 91 महिला प्रत्याशी हैं। चर्तुथ चरण में योगी आदित्यनाथ सरकार के चार मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।




