Uttar Pradesh

सीएम योगी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा यूपी : खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव

लखनऊ। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान बन रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के खेल प्रेम का उल्लेख करते हुए कहा कि पहलवानों को अवसर उपलब्ध कराने में गोरखनाथ मंदिर में होने वाली पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की मंशा भारत को विश्व गुरु बनाने की है। इस मंशा को पूरा करने के लिए युवाओं का शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। पीएम और सीएम ने खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए संसाधन, पुरस्कार से लेकर नौकरी तक, हर प्रकार की व्यवस्थाएं की हैं। कुश्ती प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रदेश शासन के खेल सचिव सुहास एल वाई ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज से राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजनों का भी शुभारंभ हुआ है।

इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास परिषद के अध्यक्ष रमाकांत निषाद, खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, हॉकी यूपी के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अधिकारी व गणमान्यजन मौजूद रहे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH