Top NewsUttar Pradesh

बुरे फंसे राजा भैया, एससी-एसटी समेत कई धाराओं में केस दर्ज

लखनऊ। प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया बुरी मुसीबत में फंस गए हैं। राजा भैया के खिलाफ समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट राकेश पासी ने मुकदमा दर्ज कराया है। कुंडा थाने में दर्ज एफआईआर में सपा एजेंट ने राजा भैया पर जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। राजा भैया के अलावा 17 अन्‍य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

बता दें की विधानसभा कुंडा के रैयापुर बूथ पर राकेश पासी को सपा प्रत्याशी गुलशन यादव का एजेंट बनाया गया था। उनका आरोप था कि दोपहर करीब 11 बजे बूथ पर एजेंट बने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के टिंकू सिंह ने किसी को फोन कर बताया कि राकेश पासी को बूथ से हटाओ नहीं तो फर्जी वोट नहीं पड़ पाएंगे। आरोप है कि इसी के थोड़ी देर बाद रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, सुभाष सिंह, गोपाल केसरवानी और 10-15 अज्ञात लोग वहां पहुंचे और राकेश पासी को गाडी में भरकर ले गए और मारा पीटा। इसके बाद धमकी देकर छोड़ दिया।

सपा एजेंट की शिकायत पर पुलिस ने रघुराज प्रताप सिंह, सुभाष सिंह, गोपाल केसरवानी के खिलाफ धारा 147, 367, 342, 323 504 504 एससी-एसटी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH