Top NewsUttar Pradesh

लखनऊ से लखीमपुर रवाना हुए राहुल गांधी, सीतापुर से प्रियंका भी होंगी साथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में रविवार को हुए बवाल के बाद अभी भी घमासान मचा है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज लखीमपुर जाने के लिए राजधानी लखनऊ पहुंचे। वहां से वह अपनी गाड़ी से लखीमपुर जाना चाहते थे। जिसकी प्रशासन इजाजत नहीं दे रहा था। इसके लिए काफी देर हंगामा हुआ। हालांकि बाद में प्रशसन उनकी बात मान गया और उन्हें लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी।

राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और चंढीगढ़ के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि राहुल पहले सीतापुर में प्रियंका गांधी से मिलेंगे उसके बाद उन्हें साथ लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होंगे। बता दें कि एयरपोर्ट पर राहुल अपनी गाड़ी से जाएंगे या प्रशासन की गाड़ियों से इसपर विवाद हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट पर विवाद दो बातों को लेकर था। प्रशासन ने बकायदा रूट और गाड़ियां तय की हुई थीं लेकिन राहुल ने उनसे जाने से इनकार कर दिया।

इसके अलावा प्रशासन राहुल को एयरपोर्ट के दूसरे गेट से निकालना चाहता था। लेकिन राहुल ने कहा कि वह मेन गेट से ही जाएंगे। प्रशासन राहुल को सीधा लखीमपुर जाने को कह रहा था, लेकिन राहुल ने कहा कि वह पहले सीतापुर जाएंगे और वहां से प्रियंका के साथ ही लखीमपुर जाएंगे। प्रसाशन ने राहुल की सारी बातें मान ली। इससे पहले यूपी सरकार ने राजनेताओं को लखीमपुर जाने की इजाजत दे दी थी। जानकारी के अनुसार एक पार्टी से सिर्फ 5-5 नेताओं का डेलिगेशन को ही लखीमपुर जाने की इजाजत दी गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH