EntertainmentTop Newsमुख्य समाचार

एनसीबी कस्टडी में आर्यन खान को मिली बड़े मियां की बिरयानी, सभी तरह की सुविधाएं कराई जा रही उपलब्ध

दिल्लीः जहाज पर ड्रग्स और रेव पार्टी के मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सात अक्टूबर तक एनसीबी कस्टडी में रखा गया है। मुंबई की एक कोर्ट ने सोमवार को आर्यन खान सहित तीन आरोपियों की रिमांड सात अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इस अवधि के पूरे हो जाने के बाद आर्यन को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। लेकिन इस बीच आर्यन को सभी तरीके की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आर्यन की अभी तक जितनी भी तस्वीरें सामने आई हैं। उनमें आर्यन को अलग-अलग और फैन्सी कपड़ों में ही देखा गया है। अब ख़बर ये भी आ रही है की उनके खाने का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

फेमस रेस्टोरेंट से मंगवाई गई बिरयानी

दरअसल एनसीबी ने आर्यन के कहने पर उनको किताबें तो उपलब्ध करवाई, लेकिन इसी के साथ उनके लिए मुंबई के सबसे फेमस रेस्टोरेंट से बिरयानी भी मंगवाई। इससे पहले जब शाहरुख और गौरी बेटे आर्यन से मिलने के लिए पहुंचे थे तो वो उनके लिए बर्गर लेकर पहुंचे थे, लेकिन अब खुद एनसीबी भी आर्यन खान की खातिरदारी में जुट गई है। टाउन के सबसे फेमस रेस्टोरेंट से उनके लिए बिरयानी मंगवाई गई।

सितारों के बीच लोकप्रिय है बड़े मियां

बता दें कि टाउन में स्थित बड़े मियां रेस्टोरेंट सिर्फ आम लोगों के बीच नहीं बल्कि सितारों के बीच भी खूब लोकप्रिय है। जब भी सितारे वहां पर शूटिंग करते हैं तो वो वहां से बिरयानी ऑर्डर करते हैं। ऐसे में आर्यन को एनसीबी द्वारा हर सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। आर्यन को बिरयानी परोसने की एक बड़ी वजह ये भी है कि एनसीबी का ऑफिस रेस्टोरेंट से बेहद करीब है।

रेस्टोरेंट से मंगा सकते हैं खाना

कानून के मुताबिक उन्हें आसपास के रेस्टोरेंट से खाना मंगवा कर खिलाया जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो आर्यन को खाने की सुविधा भले ही एनसीबी की तरफ से दी गई, लेकिन कपड़े और अन्य चीजे उन्होंने अपने घर से मंगवाई हैं। एनसीबी ने जिन भी लोगों को हिरासत में लिया है उन्हें तीसरी और चौथी मंजिल पर रखा गया है और आर्यन भी उन्हीं के साथ हैं।

फैंस का मिल रहा है समर्थन

इन सबके बीच फैंस शाहरुख खान के प्रति प्यार और समर्थन जता रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शाहरुख खान को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने के लिए कहा है, वहीं सेलेब्स भी लोगों से अपील कर रहे हैं कि बिना रिपोर्ट सामने आए आर्यन खान को दोषी ना मानें। वहीं एक रिपोर्ट भी सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान की टीम ने बॉलीवुड के सभी सेलेब्स से अनुरोध किया है कि वह अभिनेता से मिलने के लिए उनके घर मन्नत ना पहुंचे।

मुंबई पुलिस से नहीं ली गई परमिशन 

क्रूज ड्रग मामले में एनसीबी के साथ-साथ मुंबई पुलिस ने मंगलवार को अपनी जांच कड़ी कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्रूज पर होने वाली इस पार्टी के लिए पुलिस से लिखित में किसी भी तरह की इजाजत नहीं ली गई थी और न ही इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया था। इसी के साथ इस मामले में अब पुलिस भी यह पता लगाएगी कि क्रूज को किस तरह की अनुमति मिली थी और किसने इस पार्टी का आयोजन किया था।

 

=>
=>
loading...