NationalTop NewsUttar Pradesh

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मां का निधन, सीएम योगी ने जताया दुःख

लखनऊ। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मां मोहन कंवर का रविवार देर रात निधन हो गया। कई दिनों से बीमार चल चल रही उनकी मां का इलाज दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में चल रहा था। जानकारी के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को हवाई जहाज से जोधपुर लाया जाएगा। मां के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर खुद केंद्रीय मंत्री ने दी।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “पूज्य माताश्री श्रीमती मोहन कंवर जी आज रात स्वर्गवासी हो गईं। उनका उपचार एम्स दिल्ली में चल रहा था। मां का नहीं होना मेरे जीवन की सबसे बड़ी क्षति है। कल जोधपुर में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। निवेदन है कि ईश्वर से हमारे परिवार के लिए शांति और संबल की प्रार्थना करें। ॐ शांति!”

उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने केंद्रीय मंत्री की माता को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, माननीय केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वह दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH